
डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने साईं द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर किया रवाना
सैंकड़ों युवाओं ने साइकिल चलाकर नागरिकों को दिया फिट इंडिया का संदेश।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 जून : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में स्वस्थ नागरिक ही अहम भूमिका निभा सकता है। इस लिए हर नागरिक को फिट रहने के लिए साइकिलिंग को अपने जीवन में अपनाना होगा। इस उद्देश्य को लेकर सरकार लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक कर रही है।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित साइक्लोथॉन में बोल रहे थे। इससे पहले डीआईपीआरओ डा नरेंद्र सिंह, डीएसओ मनोज कुमार, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकास राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाए। इस लक्ष्य को लेकर हर व्यक्ति अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि साई की तरफ़ से लगातार नागरिकों को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूक किया जा रहा है। इस संस्थान की तरफ से पिछले लगभग दो सालों से साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए साईं के क्षेत्रीय निदेशक रीतू प्रतीक व सहायक निदेशक विजय मनचंदा बधाई के पात्र है। सभी मिल कर इस कार्यक्रम को जन जन पहुँचाने का काम करना है।
इस मौके पर सेवानिवृत्त चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, ईएसआईसी अधिकारी अंकुर गाबा, जितेंद्र सिंह, चाँद राम, सुमन कुमार, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, विनोद गर्ग, सुनील कुमार, नरेश कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।


