एसवीएसयू में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य साइक्लिंग अभियान की शुरुआत की गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्वयं साइकिल चला कर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि साइकिल हमारे लिए बहुपयोगी है। इससे न केवल ग्रीन कैंपस में मदद मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी साइक्लिंग काफ़ी उपयोगी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि साइक्लिंग
को बढ़ावा देने के लिए नए साइकिल ख़रीदे जाएँगे। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विश्व साइकिल दिवस की बधाई दी और कैंपस में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भी साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी साइकिल चला कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर काफ़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह से भागीदारी की है। भविष्य में साइक्लिंग को और बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, ओएसडी संजीव तायल और खेल ऑर्गेनाइजर अनुराधा सहित कई स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।
एसवीएसयू में साइक्लिंग अभियान की शुरुआत करते कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वप्रथम महापंचायत एवं चिंतन शिविर 12 जून से

Mon Jun 8 , 2026
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 जून : सामाजिक,सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श के उद्देश्य से तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वप्रथम महापंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन 12 से 14 जून तक कुरुक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में किया जाएगा। शिविर में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से सामाजिक संगठनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement