प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

जांजगीर-चांपा 10 जून 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 20 मई 2026 को जारी कर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित थी। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के उपरांत प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी संशोधित मॉडल उत्तर विभाग की वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in/  पर अवलोकन कर सकते हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड संबंधी 3936 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण

Thu Jun 11 , 2026
674 बीपीएल श्रेणी तथा 627 एपीएल श्रेणी के कुल 1301 नए हितग्राहियों को मिला राशनकार्ड खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड संबंधी 3936 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण महासमुंद, 11 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार […]

You May Like

advertisement