हरियाणा महिला विकास निगम की व्यक्तिगत ऋण स्कीम के लिए 74 केसों का रखा लक्ष्य : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत ऋण स्कीम की वर्ष 2026-27 के लिए 74 केसों का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में जिन महिलाओं की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक न हो तथा उसके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता न हो। इनमें 24 अन्य श्रेणी व 50 अनुसूचित जाति के केस शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये का आवेदन कर सकती है। इस पर निगम द्वारा 25 प्रतिशत में अधिकतम 10,000 रुपये अन्य श्रेणी व 25,000 रुपये अनुसूचित जाति को अनुदान राशि दी जाती है। इसी तरह 10 प्रतिशत लाभार्थी को स्वयं वहन करना पड़ता है, शेष राशि की व्यवस्था राष्ट्रीयकृत/ सहकारी बैकों से करवाई जाती है। विभिन्न क्रियाकलापों के लिए जैसे की सिलाई, कढ़ाई, करियाना, मनियारी, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े की दुकान, स्टेशनरी, बुटीक व जनरल स्टोर इत्यादि ऋण शहरी/ग्रामीण पात्रों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक इस योजना की अधिक जानकारी के लिए निगम के जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, कोठी न0 465/5, मदानो वाली गली कुरुक्षेत्र फोन नंबर 01744-223658 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैटरिंग व्यवसाय में सभी के एकजुट होने से व्यवसाय बढऩे के साथ मान-सम्मान भी रहेगा बरकरार : धर्मपाल सैनी

Tue Jun 16 , 2026
कैटरिंग व्यवसाय को संगठित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 15 जून : हरियाणा कैटरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल सैनी ने कहा कि कैटरिंग के व्यवसाय में सभी सदस्यों को एकजुट होकर सख्त निर्णय लेने की जरुरत है। यदि सभी एकजुट होंगे तो व्यवसाय को […]

You May Like

advertisement