यूपीएचसी सीबीगंज में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत जन कल्याण शिविर का किया भव्य आयोजन

यूपीएचसी सीबीगंज में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत जन कल्याण शिविर का किया भव्य आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारत सरकार के “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत यूपीएचसी सीबीगंज में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रतिनिधि श्री अनिल कुमार एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. गंगासरन (डिवीजनल कंसल्टेंट), डॉ. अमित कुमार (एसीएमओ) तथा डॉ. मधु गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, यूपीएचसी सीबीगंज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किए गए। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक श्री अनिल कुमार एडवोकेट के करकमलों द्वारा पिलाई गई।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत नवविवाहित दंपतियों को शगुन किट प्रदान कर स्वस्थ परिवार एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व का संदेश दिया गया। लाभार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत श्री अनिल कुमार एडवोकेट द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर “2014 से 2026 : स्वस्थ भारत की यात्रा” विषयक आकर्षक रोड मैप तथा “12 वर्षों की स्वास्थ्य प्रगति” विषयक चार्ट प्रदर्शित किए गए। इन प्रदर्शनों में आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनसीडी स्क्रीनिंग, डिजिटल हेल्थ मिशन, टेलीमेडिसिन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी ने उपस्थित जनसमुदाय का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
अपने संबोधन में श्री अनिल कुमार एडवोकेट ने यूपीएचसी सीबीगंज द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में यूपीएचसी सीबीगंज ने स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, जनजागरूकता गतिविधियों तथा एचपीवी टीकाकरण अभियान के सफल संचालन की प्रशंसा करते हुए इसे बरेली जनपद के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में फार्मासिस्ट हृदेश, स्टाफ नर्स मनमोहन, स्टाफ नर्स सरिता, आशा कार्यकर्ता सुबीता, मीता, छाया एवं नीरज शामिल रहे। अतिथियों ने सभी सम्मानित कर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना की सराहना की।
कार्यक्रम में एएनएम रामलली एवं राजनी मिश्रा की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
अपने संबोधन में डॉ. मधु गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय पार्षद श्री रचित गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री रचित गुप्ता सदैव जनहित एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं तथा हर आवश्यकता पर स्वास्थ्य विभाग के साथ खड़े रहते हैं। डॉ. गुप्ता ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु श्री रचित गुप्ता द्वारा वाहन उपलब्ध कराया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
डॉ. मधु गुप्ता ने उपस्थित जनसमुदाय को नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने, स्वच्छता अपनाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। कार्यक्रम का समापन “सेवा, सुशासन और जनकल्याण” के संकल्प तथा “स्वस्थ नागरिक – विकसित भारत” के संदेश के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो.अजय शर्मा को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

Wed Jun 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : साहित्यकार कवि और प्रखर वक्ता अनिल चौधरी की स्मृति में तृतीय सम्मान और संस्मरण समारोह का आयोजन मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को रामपुर गार्डन के एक सभागार में हुआ। जिसमें बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय शर्मा को उनके शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement