उड़ान ग्लोबल स्कूल में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , उड़ान ग्लोबल स्कूल में 19 और 20 जून को प्रथम जूनियर एवं चतुर्थ सीनियर स्टेट सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन ने प्रतियोगिता की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
एकेडमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा, रिजवान अंसारी, अमित कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जूनियर और सीनियर वर्ग की कुल 30 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 15 पुरुष और 15 महिला शामिल है।
सभी प्रतिभागी टीमें 18 जून की शाम 5 बजे तक उड़ान ग्लोबल स्कूल परिसर में पहुंच जाएंगी।
सह-आयोजक एवं चेयरपर्सन रिजवान अंसारी, डायरेक्टर अमित कुमार कौशिक तथा प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन ने बताया कि पिछले वर्ष तृतीय सीनियर स्टेट सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा में हुआ था, जिसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर उड़ान ग्लोबल स्कूल, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को मिला है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
आयोजकों ने जनसामान्य से अपील की कि वे 19 जून से शुरू होने वाली इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल प्रतियोगिता का आनंद लें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन, सुमित शर्मा, रिजवान अंसारी, अमित कुमार कौशिक, रवि मौर्य, पवन कश्यप, सत्यम श्रोतिया, कपिल भाटिया, नीलेश राजपूत, सर्वेश सिंह यादव क्रीड़ा प्रमुख गौरव राजपूत तथा विनय सोरेन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महापौर की चेतावनी एक हफ्ते में चमकें सभी नाले, वरना जेई और सफाई निरीक्षकों पर गिरेगी गाज

Thu Jun 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने नाला सफाई अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को महापौर डॉ. उमेश गौतम ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement