20 जून को मनाया जाएगा ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त होगी जारी किसानों से लाइव वेबकास्ट के माध्यम से जुड़ने की अपील

धमतरी, 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए पात्र किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस अवसर पर 20 जून 2026 को पूरे देश में ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य, जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा किसानों को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, कृषि मंडियों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा तथा किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाइव वेबकास्ट से जोड़ा जाए, ताकि किसान योजना के लाभ एवं सरकार की कृषि संबंधी पहलों की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन एवं की गई कार्यवाही की जानकारी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिले के समस्त पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लें तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वीं किस्त जारी होने के अवसर के साक्षी बनें।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी विभाग की अवैध शराब भण्डारण पर कार्यवाही

Fri Jun 19 , 2026
अवैध 07 बल्क महुआ शराब एवं 45 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त बलरामपुर, 19 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement