जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में डीएमएफटी राशि का करें उपयोग-सांसद श्री महेश कश्यप

जगदलपुर 24 जून 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति को स्वीकृत कार्यों की स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसीवार प्रस्तुत की गई।

बैठक में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि डीएमएफटी मद की राशि का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण तथा गत वर्ष के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल ने कहा कि ऑयल पाम उत्पादन करने वाले किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस मद से पूर्व वर्षों में स्वीकृत विकास कार्यों के निर्माण में तेजी लाई जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष कर देवगुड़ी निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाएं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, समिति के अन्य सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, डीएमएफटी के नोडल अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएमएफटी से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता संघ मेंहनगर ने किया तहसीलदार न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार, स्थानांतरण की मांग

Wed Jun 24 , 2026
अधिवक्ता संघ मेंहनगर ने किया तहसीलदार न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार, स्थानांतरण की मांग​मेंहनगर (आजमगढ़), 23 जून 2026:तहसील परिसर मेंहनगर में उस समय गतिरोध की स्थिति पैदा हो गई, जब स्थानीय बार एसोसिएशन ने तहसीलदार विवेकानंद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके न्यायालय के समस्त न्यायिक कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का […]

You May Like

advertisement