प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नयी दिल्लीमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत की शुभेच्छा मुलाकात

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जून : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुभेच्छा मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान गुजरात में जारी विभिन्न विकासलक्ष्यी और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री को गुजरात में प्राकृतिक कृषि के दायरे और उसके परिणाम की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि किसानों को जहरमुक्त खेती अर्थात प्राकृतिक खेती की ओर लाने तथा गाय आधारित खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के संकल्पों के अनुरूप राज्य में बिजली बचत के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि गुजरात लोकभवन के दिशानिर्देश से पूरे गुजरात की सभी सरकारी दफ्तरों, विश्वविद्यालयों, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स में बिजली बचत का अभियान मिशनमोड पर चल रहा है।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल द्वारा गुजरात के ग्राम्य क्षेत्रों में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कार, रोजगार, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, पशुपालन, सरकारी योजनाएं, प्राकृतिक कृषि और सामाजिक समरसता आदि के लिए किए गए कामकाज की जानकारी भी प्रधानमंत्री जी को दी। साथ ही, ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से मिले सकारात्मक प्रतिभावों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करवाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान

Thu Jun 25 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र और कैथल में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से चलाए गए अभियान ने बदली मरीजों की जिंदगी।सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 100 नि:क्षय मित्रों में से 85 मरीज […]

You May Like

advertisement