अमृतवेला प्रभात सोसायटी की अहम बैठक श्री नरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें श्री महिंदर पाल बजाज को 2 वर्षों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया प्रधान

(पंजाब) फिरोजपुर 30 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

       अमृतवेला प्रभात सोसायटी के अहम सदस्य श्री सचिन नारंग एवं ‌श्री प्रदीप चानना के स्वेच्छा अनुसार इस्तीफा देने उपरांत। पंडित नरेश शर्मा चेयरमैन की अध्यक्षता में विशेष मीटिंग में सर्वसम्मति से अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों द्वारा श्री महिंदर पाल बजाज को श्री सचिन नारंग की जगह पर सोसाइटी का प्रधान एवं श्री विपन उप्पल को श्री प्रदीप चानना की जगह पर जॉइंट सेक्रेटरी, मोहित कुमार (मिकी) को सीनियर उपप्रधान और राजेश वासुदेव को उपप्रधान श्री मनमोहन सियाल को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि इनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई है। बाकी के सदस्य पहले की तरह कार्य करेंगे। पंडित नरेश शर्मा चेयरमैन, राजेश सचदेवा महामंत्री, कुलवंत राय सलूजा कोषाध्यक्ष, सचिन नारंग, प्रदीप चानना, लोकेश तलवार एवं गुलशन चावला सदस्य बने रहेंगे।

      सचिन नारंग और प्रदीप चंदन ने बताया कि श्री महिंन्दर पाल बजाज एक अनुभवी व्यक्ति है। यह फिरोजपुर में बहुत सारी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। हमें आशा है की अमृतवेला प्रभात सोसायटी को यह और भी अच्छे ढंग से चला कर बुलंदियों पर ले जाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान को पुष्प माला भेंट कर उनका स्वागत किया और उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

      श्री महिंन्दर पाल बजाज एवं नवनियुक्त सदस्यों ने सोसाइटी की तन मन धन से सेवा करने का भरोसा दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन

Wed Jul 1 , 2026
वाहन चालक समिति ने रिक्शा स्टैंड पर किया धरना प्रदर्शन आजमगढ।वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के आह्वान पर मंगलवार को देश भर के वाहन चालकों का बड़ा जमावड़ा हुआ। रिक्शा स्टैंड पर आयोजित इस धरने में चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी उपेक्षा को लेकर आक्रोश जताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement