एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में 24वीं वर्षगांठ पर 4 दिवसीय युवा स्वास्थ्य मेला शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 24वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में बुधवार से चार दिवसीय युवा स्वास्थ्य मेला आरंभ हुआ। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष वेलनेस सेंटर ‘अस्तित्व’ के आरंभ होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सोच समाज के हर वर्ग को स्वस्थ रखना है। इसी के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में वेलनेस सेंटर ‘अस्तित्व’ आरंभ किया गया है। यहां हर चरण में उन्हें सम्मानजनक, समावेशी, निष्पक्ष और करुणामय सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। ‘अस्तित्व’ में ट्रांसजेंडर समुदाय को काउंसलिंग के लिए योग्य एवं अनुभवी मनोवैज्ञानिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ मनोचिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के लिए मार्गदर्शन, जेंडर अफरमेशन सर्जरी के लिए परामर्श एवं सहयोग, प्री एवं पोस्ट ट्रांजिशन चिकित्सीय देखभाल भी प्रदान की जाएगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘अस्तित्व’ ओपीडी सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी। स्वास्थ्य मेला में देव मूर्ति जी ने कैंसर मरीजों के लिए भी 15 फीसद की विशेष छूट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज से 4 जुलाई तक युवा स्वास्थ्य मेला में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंसर मरीज या संदिग्ध कैंसर मरीजों को उनके पूरे उपचार पर संस्थान की ओर से 15 फीसद की छूट दी जाएगी।
मेडिकल कालेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आदित्य मूर्ति ने कहा कि अपने स्थापना दिवस पर प्रति वर्ष एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 24वीं वर्षगांठ पर हम लोग विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए यह चार दिवसीय मेला आयोजित कर रहे हैं। यहां युवाओँ की बीपी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, स्पाइरोमेट्री, फाइब्रोस्कैन, लिपिड प्रोफाइल, डीएसएच (थायराइड), एचबीएवनसी, केएफटी (किडनी टेस्ट), पैप स्मीयर, बीएमडी जैसी जांचें निशुल्क की जा रही है। साथ ही सीबीसी, एलएफटी, टीएमटी, इको, एलबीसी, सीटी कार्डियक एंजियोग्राफी, एंडोस्कोपी, ब्रोंकोस्कोपी, लैरिंगोस्कोपी, ऑडियोमेट्री, रेटिना की जांच (ओसीटी), एनसीवी, ईईजी, डेक्सा स्कैन और मेनोमेट्री जैसी जांच पर 50 फीसद की छूट प्रदान की जा रही है। पहले दिन एक हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और निशुल्क जांच के साथ अन्य जांचों पर छूट का लाभ उठाया।
युवा स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लाइफ स्टाइल संबंधी बीमारियों से बचाव का संदेश के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए नियमित जांच की सलाह दी। फिजीशियन डा.दीपक दास ने स्वस्थ जीवनशैली क्या है की जानकारी दी और इसके लिए जीवन में बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि काम के प्रेशर से दिन रात रूटीन बदल रहा है। जो जीवन शैली को प्रभावित कर रहा है और बीमारी की ओर धकेल रहा है। लेकिन इसे नियंत्रित कर संतुलित जीवन शैली को अपनाना बीमारियों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा.स्मिता गुप्ता ने मोटापे को जीवन शैली से जुड़ी गंभीर बीमारी बताया। उन्होंने बीएमआई के जरिये इसे स्पष्ट किया और मोटापे से सचेत रहने की सलाह दी। डायटीशियन दीपिका ने स्वस्थ जीवनशैली में संतुलित और पौष्टिक भोजन की भूमिका को स्पष्ट किया। पैकेज्ड फूड से दूर रहने की सलाह के साथ उन्होंने कहा कि हमें खाने से पहले सोचना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं और क्यों खा रहे हैं। हमारा मकसद सिर्फ पेट भरना नहीं होना चाहिए। भोजन में दाल, चावल, सब्जी, रोटी और सलाद को शामिल करें। बस यही काफी होगा। साइकियाट्रिक (मनोरोग विशेषज्ञ) डा.मनाली साह ने जीवन शैली पर तंबाकू, शराब और नशीले पदार्थों के पड़ने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ इसे रोकने के उपाय बताए। रेस्पिरेटरी मेडिसिन के डा. हसन शमशी ने तंबाकू का सेवन से श्वसन संबंधी बीमारियों का जिक्र किया और इनसे दूर रहने की सलाह दी। फिजियोथेरेपिस्ट डा.शिखा वर्मा ने जीवनशैली संतुलित रखने के लिए रोजाना शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के साथ योग के महत्व को बताया और इसे अपनाने की की सलाह दी। इस अवसर पर देविशा मूर्ति जी, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एमएस बुटोला, वाइस प्रिंसिपल डा.रोहित शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, डिप्टी एमएस डा.सीएम चतुर्वेदी, डीन यूजी डा.बिंदु गर्ग सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ मौजूद रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर दिवस पर ग्लोबल हॉस्पिटल में हुआ भव्य आयोजन

Thu Jul 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर बरेली स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने केक काटकर डॉक्टर दिवस मनाया तथा चिकित्सा सेवा के प्रति अपने सम्मान और आभार […]

You May Like

Breaking News

advertisement