केयू में 9 जुलाई को होगा भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 9 जुलाई 2026 को भारत का पहला एआई-पावर्ड जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से जेमिनी, प्लेसकॉम और यूआईईटी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि इस जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और अभ्यर्थियों को एआई आधारित मैच स्कोर के माध्यम से उपयुक्त नौकरी एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन में स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), बी.टेक., एमबीए, एम.कॉम. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
डॉ. निखिल मारीवाला ने बताया कि यह पहल छात्रों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ- साथ एआई तकनीक के माध्यम से रोजगार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौधरीवास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौधाम गौशाला में पक्षियों के लिए बनाया रहन बसेरा

Thu Jul 2 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता। हिसार, 2 जुलाई : निकटवर्ती गांव चौधरीवास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौधाम (छतरियों वाली)गौशाला में गौशाला के प्रधान सजंय डालमिया,गोपाल डालमिया,पवन डालमिया, हरिकिशन डालमिया, संजीव मित्तल (काका बाऊ) गौधाम कार्यकारणी व गांव वासियों की उपस्थिति में बेजुबान पक्षियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement