चौधरीवास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौधाम गौशाला में पक्षियों के लिए बनाया रहन बसेरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता।

हिसार, 2 जुलाई : निकटवर्ती गांव चौधरीवास में स्थित श्री कृष्ण सुदामा गौधाम (छतरियों वाली)गौशाला में गौशाला के प्रधान सजंय डालमिया,गोपाल डालमिया,पवन डालमिया, हरिकिशन डालमिया, संजीव मित्तल (काका बाऊ) गौधाम कार्यकारणी व गांव वासियों की उपस्थिति में बेजुबान पक्षियों के लिए छ. मंजिल ‘पक्षी विहार’ (पक्षियों का रहन बसेरा) बनवा कर समर्पित किया।
श्री कृष्ण सुदामा गौधाम(छतरियों वाली) गौशाला प्रधान संजय डालमिया ने बताया कि इस रहन बसेरा में एक साथ लगभग दो हजार पक्षी विश्राम कर सकते हैं व बारिश के मौसम में उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
संजय डालमिया ने कहा कि बेजुबान पक्षियों की सेवा करना मानवता और अध्यात्म का सबसे सुंदर रूप है। इससे मनुष्य को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पक्षियों को दाना-पानी व उनके विश्राम करने के लिए रहन बसेरा की व्यवस्था करने से ग्रह दोष दूर होते हैं, व्यापार में बरकत होती है और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।इसलिए हमें बेजुबान पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
इस अवसर पर गौशाला के सदस्यगण व गांव वासी उपस्थित रहे। चित्र,पक्षियों के लिए ‘पक्षी विहार'(पक्षियों का रहन बसेरा) समर्पित करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री श्याम शाखा हिसार द्वारा सेक्टर 14 में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय रक्त जांच शिविर लगाया

Thu Jul 2 , 2026
श्री श्याम शाखा हिसार द्वारा सेक्टर 14 में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय रक्त जांच शिविर लगाया हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता। हिसार, 2 जुलाई : भारत विकास परिषद् , श्री श्याम शाखा हिसार द्वारा भारत विकास परिषद के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. सूरज […]

You May Like

Breaking News

advertisement