आजमगढ़:कमिश्नर व डीआईजी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण, 12 अधिकारी गैरहाज़िर, वेतन रोकने के निर्देश

आज़मगढ़, मण्डलायुक्त विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर मण्डलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने और ‘नो वर्क, नो पे’ के सिद्धांत के तहत उनका वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।ग़ैरहाज़िर अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी (नगर क्षेत्र व रानी की सराय), बीडीओ (पल्हनी, रानी की सराय, सठियांव), सहायक विकास अधिकारी (कृषि), तथा चकबंदी अधिकारी (जहानागंज, सठियांव, सगड़ी) शामिल हैं। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि इनकी अनुपस्थिति को “सेवा में व्यवधान” मानने पर विचार किया जा रहा है।समाधान दिवस के दौरान मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम परसूपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की कि ग्राम की नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण हुआ है, जबकि उच्च न्यायालय ने छह माह पूर्व इसे अतिक्रमणमुक्त कराने का आदेश पारित किया था। मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी सदर नरेन्द्र कुमार गंगवार को निर्देश दिया कि लेखपाल की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।मुबारकपुर निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने अपने तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए फरवरी में आवेदन किया था, लेकिन नगर पालिका परिषद से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं भेजी गई। मण्डलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को दोषी कर्मियों की पहचान कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया।ग्राम दूधनारा के अशोक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एसडीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पत्थर नसब की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे उनकी भूमि खाली पड़ी है। प्रकरण मई से लंबित था, जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

कुल 53 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 47 राजस्व, 4 पुलिस, और 1 विकास से संबंधित थी। मण्डलायुक्त व डीआईजी ने मौके पर ही 6 मामलों का निस्तारण कराया।डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग हादसा:खड़े ट्रक से टकराया ट्रेलर,खलासी की मौके पर मौत,पुलिस जांच में जुटी

Sun Aug 3 , 2025
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो बाईपास पर शनिवार की रात्रि लगभग 2 बजे रोड के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमे ट्रक के खलासी अवधेश पटेल पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी चकताकिया नारायणपुर मिर्जापुर की मृत्यु हो गई वहीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement