नगरपालिका की पोल खोल गई बारिश! बिलरियागंज थाना परिसर बना तालाब, फरियादी पानी में होकर पहुंचने को मजबूर

नगरपालिका की पोल खोल गई बारिश! बिलरियागंज थाना परिसर बना तालाब, फरियादी पानी में होकर पहुंचने को मजबूर

बिलरियागंज। कुछ घंटों की बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। बिलरियागंज थाना परिसर में बरसात का पानी इस तरह भर गया कि पूरा परिसर तालाब में तब्दील हो गया। जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा।

थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादी पानी से लबालब भरे परिसर से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं पुलिसकर्मियों को भी जलभराव के बीच अपने दैनिक कार्य करने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही हाल होता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते नालों और नालियों की सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की गई होती, तो थाना परिसर में यह स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जलभराव दूर कराने और भविष्य के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं या फिर हर बारिश में सरकारी दफ्तरों और आम जनता को इसी तरह जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहले आगमन पर सहजानंद राय का भव्य स्वागत

Wed Jul 8 , 2026
हरिऔध कला भवन में उमड़ा जनसैलाब, दारा सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा नेता सहजानंद राय का सोमवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर स्थित हरिऔध कला भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement