केन्द्रीय राज्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभ

केन्द्रीय राज्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभ
जनपद में हुए 50 लाख 20 हजार 200 पौधे हुए रोपित
पेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायककरें माँ के नाम पौधारोपण:* केन्द्रीय राज्यमंत्री
वृक्ष प्रकृति का अनमोल गहना, संवेदनशीलता के साथ करें पौधारोपण: अध्यक्षा महिला आयोग
बदायूँ: 12 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अन्तर्गत वन विभाग 26 राजकीय विभागों द्वारा जनपद में 50 लाख 20 हजार 200 सहित प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधारोपण का कार्य किया गया। रविवार को जनपद के ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर 174.3 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ फीता काटकर, दीप प्रज्जवलन व विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया।
मुख्य अथिति केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी माँ को सम्मान देते हुए एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व प्रयास से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायक होते हैं, जहां पेड़ ज्यादा होते हैं, वहां वर्षा भी अन्य जगहों की अपेक्षा ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि हम जिस पौधे को रोपित करते हैं, उसके संरक्षण का कार्य भी हमें करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जन परिवार में किसी के जन्मदिवस, शादी की सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों में पौधारोपण कर उसको यादगार बनाएं।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान ने आज का यह अवसर केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वृक्ष प्रकृति का अनमोल गहना हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ पौधारोपण करें तथा पौधारोपण के उपरान्त उसका संरक्षण भी अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करने, पर्यावरण को संतुलित रखने, वर्षा चक्र को बनाए रखने में सहायक होते हैं। जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौती से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और जल संकट जैसी समस्याओं के समाधान में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब समाज, प्रशासन, विद्यार्थी, किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएंगे, तभी हम एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकेंगे।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से हमें मानसिक व शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करें, तो एक दिन हमारा देश विश्वगुरू अवश्य बनेगा। मुख्यमंत्री जी इसकी विशेष चिंता करते हैं, इसलिए पौधारोपण का कार्य उनकी प्राथमिकताओं में है और इसके फलस्वरूप आज प्रदेश हरा-भरा दिखता है। अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि जनपद के विभिन्न विभागों को कुल मिलाकर आज 50 लाख 20 हजार 200 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है, जिसमें वन विभाग सहित विभिन्न 26 विभागांे के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य को पूर्ण करते हुए पौधारोपण उपरान्त उसका संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी निगरानी जनपद स्तर से कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी व राज्य आयुक्त जीएसटी नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित अन्य अधिकारियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संतुलन व संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड द्वारा बैण्ड मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी ने सराहा। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, प्रभागीय निदेशक समाजिकी वानिकी प्रभाग विनीता सिंह, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग, ग्रामवासी छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता पखवाड़ा 2026: भारत पेट्रोलियम ने अजमेर में निकाली पद रैली, आनासागर चौपाटी पर किया श्रमदान

Sun Jul 12 , 2026
स्वच्छता पखवाड़ा 2026: भारत पेट्रोलियम ने अजमेर में निकाली पद रैली, आनासागर चौपाटी पर किया श्रमदान ​अजमेर (वीवी न्यूज ब्यूरो चीफ, सैयद हामिद अली)। भारत पेट्रोलियम एलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट नसीराबाद (अजमेर) द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत रविवार, 12 जुलाई 2026 को अजमेर शहर में एक भव्य पद रैली […]

You May Like

Breaking News

advertisement