बीआरसी पल्हनी में पाँच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ

बीआरसी पल्हनी में पाँच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ

आजमगढ़। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पाँच दिवसीय आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का शुभारंभ बीआरसी सभागार पल्हनी में दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को निर्धारित आयु के अनुरूप पढ़ने, लिखने व गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। शिक्षक इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, वे यहाँ सीखे नवाचारों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने एफएलएन को बच्चों के भविष्य को सुदृढ़ बनाने का राष्ट्रीय अभियान बताते हुए सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बच्चों को निपुण बनाने का संकल्प लिया। संदर्भदाता के रूप में जितेंद्र मौर्य, योगेश गुप्ता, अजय सिंह, राजेश कुमार और डॉ. पंकज सिंह ने सत्र संचालित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सहायक राजन शुक्ला व लेखाकार जितेंद्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक से मारपीट और लूट का आरोप, चालकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue Jul 14 , 2026
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक अधिकारी द्वारा डीसीएम चालक को थप्पड़ मारने और मारपीट करने की घटना से वाहन चालकों में भारी रोष है। इस घटना के विरोध में ‘वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत’ के बैनर तले चालकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement