जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का आकलन करते हुए कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्यों की वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर, गुणवत्तापूर्ण तथा त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित प्रत्येक गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा बाधा का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करने का आह्वान किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया शव गायब करने का गंभीर आरोप

Thu Jul 16 , 2026
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया शव गायब करने का गंभीर आरोप​लखनऊ। उत्तर प्रदेश से चिकित्सा लापरवाही और संवेदनहीनता का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल (आर.एन. नंदिनी नर्सिंग होम) में भर्ती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत […]

You May Like

Breaking News

advertisement