
ड्रीम प्रोजैक्ट के पूरा होने पर लाखों लोगों में उत्साह और जोश।
थानेसर रेलवे स्टेशन पर लोगों को बांटे लड्डू।
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने भी किया स्टेशन का अवलोकन।
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ड्रीम प्रोजैक्ट कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के पूरा होने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इस ड्रीम प्रोजैक्ट के निर्माण से लाखों लोगों में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस प्रोजैक्ट को पूरा करने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस जश्न को मनाने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह और जोश देखने को मिला है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को थानेसर के रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ अपने मन की बात को सांझा कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन धुमन सिंह किरमच, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरपर्सन माफी ढांडा, चेयरमैन रविन्द्र सांगवान, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का अवलोकन किया और आम नागरिकों के साथ जश्न मनाया।
रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होते ही हरियाणा कला परिषद की तरफ से बीन बांसुरी के कलाकारों और ढोल नगाडे की गूंज पूरे कुरुक्षेत्र में सुनी गई। इन धुनों पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मेहमानों के साथ डांस कर अपने मन की भावनाओं का इजहार किया। सभी ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को उनके ड्रीम प्रोजैक्ट कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के पूरा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।


