मानव सेवा क्लब के 20 गौरवशाली वर्ष हुए पूरे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब अपने 20 गौरवशाली वर्ष पूरे करके 20 जुलाई को 21 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अपनी 20 वर्ष की यात्रा में उसने अनेकों मानव सेवा के कार्य किये। 20 जुलाई 2006 को मशूहर शायर प्रो.वसीम बरेलवी,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अन्य 11 कर्मठ लोगों ने मिलकर इसकी स्थापना जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से की थी। मानव सेवा क्लब समाज में विभिन्न व्यवसाय और कार्यों में लगे श्रेष्ठतम लोगों का एक राष्ट्रीय, अराजनैतिक,निस्वार्थ, समाजसेवी संगठन है।इस संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों का सर्वांगीण विकास करना है। संस्था ने अपने उद्देश्य को लेकर शिक्षा का एक अभियान गांव महेशपुरा ठाकुरान से शुरू किया और गांव के 100 से ज्यादा बच्चों के प्रवेश वहीं के एक प्राथमिक विद्यालय में कराए। वसीम बरेलवी ने गांव में पहुंचकर बच्चों के अभिवावकों को प्रेरित किया। बच्चों को यूनिफॉर्म और बैग उपलब्ध कराए गए। मानव सेवा क्लब ने सेवा सहायता अभियान के अंतर्गत बहुत ही जरूरतमन्द कन्याओं के विवाह 2007 से कराने शुरू किये जो लगातार चल रहे हैं। अभी तक मानव सेवा क्लब लगभग 830 जरूरत मंद कन्याओं की शादी करा चुका है। 40 बच्चों की शिक्षा पूरी कराकर उनको रोजगारपरक कोर्स करवा रहा है जिससे उनका भविष्य संवर जाएगा। सेवा का कारवां आगे बढ़ने के साथ क्लब में समाज के गणमान्य भी जुड़ते गए जिसमें वनमंत्री डा. अरुण कुमार,पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व कुलपति डा. आर. पी.सिंह,बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.सोमेश यादव,डॉ. अजय शर्मा सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग के 138 लोग जुड़ चुके हैं। मानव सेवा क्लब ने वर्ष 2025-26 सत्र में 108 सेवा कार्य करके कीर्तिमान स्थापित किया है।इस उपलब्धि पर मुम्बई की एक संस्था इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मानव सेवा सम्मान से नवाज़ा है। 21 वें गौरवशाली वर्ष में मानव सेवा क्लब सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के नेतृत्व में प्रवेश कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानगर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी

Sun Jul 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार रिमझिम बारिश की फुहार के बीच वार्ड नंबर 27 मथुरापुर के खना गोटिया में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया और लोगों से बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया।कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement