सेवा के संकल्प के साथ 21 वां स्थापना दिवस सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब का 21 वां स्थापना दिवस और शपथ-ग्रहण समारोह रोटरी भवन में मनाया गया। क्लब की नई टीम को जरूरतमंद लोगों की सेवा निष्ठा से करने की शपथ प्रो.वसीम बरेलवी ने दिलाई। पूरे वर्ष में किये गए सेवा कार्य की रिपोर्ट की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पढ़ी। वर्ष में शत-प्रतिशत उपस्थिति रहने पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी एवार्ड तथा सबसे ज्यादा सेवा कार्य में सहयोग करने पर अरुणा सिन्हा को प्रथम मधुरिमा सक्सेना स्मृति सम्मान दिया गया। साल में सर्वाधिक 108 सेवा कार्य करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को “उत्तर प्रदेश आइकॉन एवार्ड” से मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सी ए राजेन विद्यार्थी, डा. विनोद पागरानी और आयुष गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अजय अग्रवाल और आई.एम.ए. ब्लड बैंक की डायरेक्टर डा. अंजू उप्पल को उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा ने की। वन्देमातरम शकुन सक्सेना अरुणा सिन्हा,कल्पना सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया। सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता ने की।इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येंद्र सक्सेना,राजेश सक्सेना,अनिल सक्सेना,डा. अतुल कुमार वर्मा,सुरेश बाबू मिश्रा, अभय सिंह भटनागर, मंजू लता ,सरोज शर्मा,बेबी शर्मा,विजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेयरमैन पति कल्लू डाॅन स्मैक ड्रग्स तस्कर के घर पुलिस ने मारा छापा

Wed Jul 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली :फतेहगंज पश्चिमी, नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शहीद उर्फ कल्लू डाॅन स्मैक ड्रग्स तस्कर के घर पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही चेयरमैन पति कल्लू डॉन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।जिससे पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा।जानकारी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement