चेयरमैन पति कल्लू डाॅन स्मैक ड्रग्स तस्कर के घर पुलिस ने मारा छापा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली :फतेहगंज पश्चिमी, नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शहीद उर्फ कल्लू डाॅन स्मैक ड्रग्स तस्कर के घर पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही चेयरमैन पति कल्लू डॉन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।जिससे पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने कई महीने पहले किसी स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस पूछताछ पर उसने स्मैक फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू की बतायी थी। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने कल्लू डॉन को वांछित कर दिया था। मंगलवार शाम के समय बरेली कोतवाली की दरोगा कोमल सिंह ने स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार को दो गाड़ी फोर्स के साथ कल्लू डॉन के घर को घेरकर तगड़ी दबिश दी। लेकिन भनक लगने के कारण चेयरमैन पति कल्लू डॉन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कल्लू डॉन शातिर स्मैक तस्कर है। थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने मानसिक मंदित आश्रय गृह तथा मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Wed Jul 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज सुभाष नगर के पटेल विहार स्थित दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (पुरुष) तथा ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आश्रय गृह में […]

You May Like

Breaking News

advertisement