गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत फिरोजपुर में उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, गौ संरक्षण के लिए उठाई सशक्त मांग

गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत फिरोजपुर में उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, गौ संरक्षण के लिए उठाई सशक्त मांग।

(पंजाब) फिरोजपुर, 27 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को फिरोजपुर में सनातन समाज, गौ भक्तों एवं गौ सेवकों ने एकजुट होकर उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 2:15 लाख हस्ताक्षर वाली पीडीएफ, पेन ड्राइव और ज्ञापन सौंपा। अभियान का उद्देश्य गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

 अभियान के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। इसके बाद एडवोकेट मुकेश गोयल, राहुल धवन, नरेश गोयल, लवली, पंडित नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा इत्यादि प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने की मांग की।

अभियान के आयोजकों ने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा, उचित देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करना समाज और सरकार, दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि गौवंश की रक्षा के लिए प्रभावी कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा गौशालाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ भक्त, गौ सेवक, सनातन समाज के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम व एसपी ने सावन मास की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

Mon Jul 27 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम व एसपी ने सावन मास की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश रायबरेली-27 जुलाई 2026,आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement