
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली: करोड़ों रुपये की लागत से विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठने लगे हैं। सुभाष नगर माल गोदाम रोड पर जगह-जगह फैला कूड़ा नगर निगम के स्वच्छता प्रबंधन की पोल खोलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर स्मार्ट सिटी के तहत आकर्षक लाइटें, सुंदर पेंटिंग और टाइल्स लगाई गई हैं, वहीं दूसरी ओर कूड़े के ढेर पूरे क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता पर दाग लगा रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि यदि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था प्रभावी होती, तो स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण कार्यों का वास्तविक लाभ दिखाई देता। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से माल गोदाम रोड पर तत्काल सफाई अभियान चलाने और नियमित कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।

