एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए खुले रोजगार के द्वार

आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री।

पलवल, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक हजार इंडस्ट्री में रोजगार के लिए सीधे द्वार खुल गए हैं। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कुशल लोगों की भर्ती के लिए एक पोर्टल बनाया है, अब विद्यार्थी उस पर अपने बायोडाटा अपलोड कर सकेंगे और इंडस्ट्री अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हें नियुक्त करती रहेंगी। इस दिशा में मंगलवार को एसवीएसयू और आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ है। साथ ही अनुदीप फाउंडेशन के साथ भी एक एमओयू हुआ है, इसके अंतर्गत वह एसवीएसयू के विद्यार्थियों के लिए कौशल आधारित ट्रेनिंग करवाएगा। फरीदाबाद की रोनाल्ड वेब ओफ़्सेट के साथ बीवॉक प्रिंटिंग एन्ड पैकिजिंग के लिए एमओयू हुआ है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इन समझौतों को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ हुए समझौते के अंतर्गत एसोसिएशन के पोर्टल पर एसवीएसयू को विशेष लोग इन मिलेगा और पास होने वाले स्किल्ड विद्यार्थियों के सीवी इस पर सीधे अपलोड किए जा सकेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यार्थियों के लिए सीधा एक हजार से अधिक इंडस्ट्री में दरवाजा खुल गया है। उन्होंने इन समझौतों के लिए सभी भागीदारों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि यह पोर्टल स्किल्ड युवाओं के लिए बेहद कारगर सिद्ध होगा। हम इंडस्ट्री के साथ मिल कर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राणा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी रश्मि भी मौजूद रहीं। अध्यक्ष प्रमोद राणा ने इस मौके पर कहा कि इस एमओयू से रोजगार की तलाश कर रहे स्किल्ड युवाओं को लाभ होगा ही साथ ही कुशल कामगारों की कमी से जूझ रही लगभग एक हजार इंडस्ट्री को भी फायदा होगा।
दूसरा समझौता कोलकाता की अनुदीप फाउंडेशन के साथ हुआ है। फाउंडेशन की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डॉ. दीपा यादव ने कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के साथ एमओयू एक्सचेंज किया। अनुदीप फाउंडेशन के साथ सहयोग के तहत विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड आधारित प्रशिक्षण और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार के लिए जरूरी व्यावसायिक कौशल भी विकसित होंगे।
तीसरा एमओयू प्रिंटिंग के क्षेत्र में रोनाल्ड वेब ऑफसेट के साथ हुआ है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ के साथ प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर निदेशक आदित्य गुप्ता, निदेशक राघव और महा प्रबंधक विवेक वर्मा भी उपस्थित थे। संजय गुप्ता ने कहा कि हम स्किल ट्रेनिंग के जरिए जेन-जी को सही दिशा में ले जाएंगे। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि कौशल विकास से इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से ही एसवीएसयू की स्थापना हुई है। प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विवि की भविष्य की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स डिपार्टमेंट की निदेशक चंचल भारद्वाज ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से कौशल और रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक पहल हुई है। उन्होंने भागीदारों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक कौशल, इंटर्नशिप, कार्यस्थल प्रशिक्षण, परियोजनाओं और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, प्रोफेसर सुरेश कुमार, उप निदेशक अमीष अमेय, पंकज, नीरू कलेर और निशान सिंह भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ सख्त, चिकित्सकों की समय से उपलब्धता और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

Wed Aug 19 , 2026
स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ सख्त, चिकित्सकों की समय से उपलब्धता और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में निरीक्षण के दौरान शौचालय अत्यधिक गंदा पाया गया तथा परिसर में घास-फूस एवं गंदगी फैली हुई मिली। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल […]

You May Like

Breaking News

advertisement