आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 20 अगस्त को बम्हनी में

कोंडागांव, 19 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 अगस्त 2026 दिन गुरूवार, प्रातः 09.00 बजे स्थान ग्राम बम्हनी में बाढ़ पर मॉक ड्रिल (Mock Excercise) का आयोजन किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल (Mock Excercise) आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।

नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखे, तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें। साथ ही अफवाहों से बचने तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करने करें। सभी से अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल (Mock Excercise) में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंधुआ मजदूरी व सूदखोरी का आरोप पीड़ित ने एसपी लगाई न्याय की गुहार

Wed Aug 19 , 2026
बंधुआ मजदूरी व सूदखोरी का आरोप पीड़ित ने एसपी लगाई न्याय की गुहार एक लाख दस हजार के बदले मांगे ढाई लाख, पुलिस भी दे रही दबाव आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के घटवाबारी गांव में मदद के नाम पर दिए पैसों के बदले बंधुआ मजदूरी कराने और रंगदारी मांगने का […]

You May Like

Breaking News

advertisement