
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जिला व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न
व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
रायबरेली- 27 अगस्त 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विभागीय प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई न हो तथा शासन की मंशा के अनुरूप व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपायुक्त राज्यकर परमहंश श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं व्यापार बन्धु के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


