
,पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्रज प्रांत का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न
बदायूं 30 अगस्त 2026 कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बदायूं श्री मनोज कुमार पाठक ने कार्यक्रम समिति के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पर्पित किये।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉक्टर भुवनेश चौधरी ने सभी आगंतुक महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष करनल एल .एन.त्रिवेदी जी रहे। प्रदेश पर्यवेक्षक करनल लाखन सिंह प्रांत संगठन सचिव कैप्टन सतबीर सिंह, महासचिव सूबेदार राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह जी रहे ।इस अवसर पर ब्रज प्रांत के सभी जिलों से पधारे हुए जिला अध्यक्षों ने कार्यक्रम में वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया ।तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गहन चिंतन मनन हुआ ।इसके पश्चात समस्या समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत हुए ।तथा आगामी तीन वर्ष की अध्यक्षता हेतु ब्रिगेडियर डॉक्टर भुवनेश चौधरी के नाम पर मोहर लगी। जिला संरक्षक बदायूं कैप्टन विजय रतन सिंह ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कल्याण दास शर्मा ने की ।इस अवसर पर बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान सुधांशु जी भाई साहब का पाथे य सभी को प्राप्त हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज को उचित दिशा देने वाले कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार पूर्व सैनिकों के इस कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण हरीजी शर्मा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया।


