नवाखाई (नुआंखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश 15 सितंबर को

महासमुन्द, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।
पूर्व में जारी आदेश में नवाखाई के अवसर पर 18 सितम्बर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उक्त स्थानीय अवकाश की तिथि को परिवर्तित करते हुए अब नवाखाई (नुआंखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर मंगलवार 15 सितम्बर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह स्थानीय अवकाश जिला महासमुन्द के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू

Mon Aug 31 , 2026
50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर और जलकुंभी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव […]

You May Like

Breaking News

advertisement