थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर धूमधाम एवं भक्ती भाव के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

थाना तेजीबाजार सहित विभिन्न गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर धूमधाम एवं भक्ती भाव के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व–

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना सहित कई गांवों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पिपरी का श्री हरि (राधा कृष्ण) मंदिर, दिलशादपुर (तेजीबाजार) का श्री राम जानकी मंदिर और सुभाष चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन हुए। चौखड़ा, बरचौली, भूतहां, सलामतपुर जैसे गांवों में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर को झालरों और लाइटों से सजाया गया था। यहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रवि उमरवैश्य, सुजीत सरोज, खन्नु काका और अमन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी लोगों में प्रसाद बांटा गया।
पिपरी गांव के श्री हरि (राधा कृष्ण) मंदिर में रातभर भजन-कीर्तन हुए और एक बड़ा भंडारा भी आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
तेजीबाजार थाने में भी रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और गुब्बारों से पंडाल सजाया गया था। यहां श्रीकृष्ण के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित की गई। थाना अध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने अपने पुलिस परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। धूप, दीप, नैवेद्य, फूल, माला, मिठाई और फल चढ़ाए गए।
थाना अध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने संगीतमय रात्रि भजन और एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद लिया और भजनों का आनंद उठाया। इस दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई, जिसे देखकर लोग भावविभोर हो गए।
रात ठीक बारह बजते ही पूरा थाना परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद थाना अध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आरती की और लोगों में प्रसाद बंटवाया।
इस अवसर पर तेजीबाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई जयप्रकाश सिंह, एसआई ओंकार सिंह, पूर्व एसआई थाना तेजीबाजार उमेश कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल लव कुमार सिंह, अभय यादव, पवन राय, वैभव विशाल, अवधेश नारायण, शिवम श्रीवास्तव, संदीप खरवार, क्रांति, हीरा साहनी, विनय कुमार, रंजीत, अतीक अहमद, विनय गौड़, अंतिमा शर्मा जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर और महिला पुलिसकर्मी सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
दिलशादपुर के जायसवाल टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भी लोगों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी निकाली गई, जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
इस दौरान दिनेश जायसवाल, नितेश जायसवाल, अरविंद जायसवाल, अजीत जायसवाल, पिंटू और अंश सहित कई लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement