कला कीर्ति भवन में दो दिवसीय मंच संचालन कार्यशाला का आयोजन

आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर।

थानेसर, संजीव कुमारी 7 सितंबर : हरियाणा कला परिषद द्वारा प्रदेश के युवाओं और कला प्रेमियों को मंच संचालन की बारीकियों से अवगत करवाने के लिए 19 और 20 सितंबर 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित कला कीर्ति भवन में दो दिवसीय मंच संचालन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को मंच संचालन के गुर सिखाए जाएगे। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। प्राप्त आवेदनों में से कमेटी द्वारा कुल 50 प्रतिभागियों का ही चयन किया जाएगा। जिन्हें मंच उद्घोषक जैनेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 19 व 20 सितम्बर को आयोजित कार्यशाला का समय प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। महेश जोशी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किंतु प्रतिभागी का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक को अपना पूर्ण परिचय, पूरा पता, संपर्क सूत्र और आधार कार्ड ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। इसके साथ ही किसी भी विषय पर मंच संचालन करते हुए अपना 1 से 3 मिनट का एक वीडियो लिंक उपलब्ध करवाना होगा। प्रतिभागियों का अंतिम चयन उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए वीडियो के आधार पर ही किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के लिए दोनों दिन भोजन की व्यवस्था तथा दूर- दराज से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था भी हरियाणा कला परिषद द्वारा की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर सभी सफल प्रतिभागियों को ग्रेड निर्धारण के साथ सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। महेश जोशी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ईमेल आई डी पर भेज सकते हैं। कार्यशाला से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी या पूछताछ के लिए आधिकारिक मोबाइल नंबर 8396000183 पर संपर्क किया जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की वृद्धि और रोजगार सृजन में बैंकों व वित्तीय संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : आरबीआई जीएम पंकज

Mon Sep 7 , 2026
आरबीआई चंडीगढ़ ने एमएसएमई बैंकरों के लिए दो दिवसीय एनएएमसीएबीएस कार्यशाला की आयोजित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 सितंबर : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चंडीगढ़ द्वारा कुरुक्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बैंकर्स की वित्तपोषण क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मिशन (एनएएमसीएबीएस) कार्यशाला का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement