केयू राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखलाई दी

केयू राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखलाई दी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 28 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 36 वें राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में शनिवार को केयू आईआईएचएस के बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा स्वयं निर्मित बाजरा, चॉकलेट विद एनर्जी, घर के लिए सजावटी वस्तुओं, दही पापड़ी, गोल गप्पे तथा चाट की स्टॉल लगाई गई। इस अवसर पर आईआईएचएस की शिक्षिका डॉ. सुनीता मदान, डॉ. रजनी गोयल, मंजू नरवाल व शक्ति शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। रत्नावली समारोह में आईआईएचएस के गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा दो स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें 30 छात्राओं की टीम कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही केयू टूरिज्म एवं होटल डिपार्टमेंट द्वारा हरियाणा रत्नावली समारोह में आयोजित अन्य स्टालों में हरियाणा के प्रसिद्ध मिष्ठान चूरमा, जलेबी, गुड़ व गन्ने की खीर इत्यादि का स्टॉल लगाया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि वाल्मीकि ने जीवन में भक्ति की राह पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया : महंत राजेंद्र पुरी

Sat Oct 28 , 2023
महर्षि वाल्मीकि ने जीवन में भक्ति की राह पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म के प्रचार के लिए दिया संदेश। कुरुक्षेत्र, 28 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement