पति से झगड़े के बाद डेढ़ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला… दोनों की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में पति से झगड़े के बाद नाराज महिला ने अपनी डेढ़ वर्ष के बेटे को लेकर घर से चली गई। वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। ट्रेन आते ही उसके आगे बच्चे समेत कूद गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की बहन ने उसके पति पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव तराखास निवासी भूपेंद्र की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर कला गांव के ओमप्रकाश की बेटी अंगूरी से जून 2022 में हुई थी। भूपेंद्र पत्नी अंगूरी (20) व डेढ़ वर्ष के बेटे अजय के साथ घर में रहता था। वह फैक्टरी में मजदूरी करके अपने परिवार का खर्चा चलता है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति से नाराज होकर पत्नी अपने बेटे को गोद में लेकर घर से चली गई।
वह सुबह करीब आठ बजे द्वारकेश शुगर मिल के पास रेलवे फाटक पर पहुंची। शाहजहांपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे बच्चे को गोद में लेकर वह कूद गई। मौके पर मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की बहन रेखा ने उसके पति पर ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौबारी घाट पर भीड़ से पहले प्रशासन अलर्ट, एसपी ट्रैफिक ने तैयार किया डायवर्जन प्लान

Mon Jun 2 , 2025
चौबारी घाट पर भीड़ से पहले प्रशासन अलर्ट, एसपी ट्रैफिक ने तैयार किया डायवर्जन प्लान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गंगा दशहरा के मौके पर 5 जून को चौबारी घाट, रामगंगा नदी पर लाखों श्रद्धालु स्नान व पूजन के लिए पहुंचेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक को […]

You May Like

advertisement