माँ के सन्त महन्त भक्तों ने इकठे हो किया मां भगवती का यशगान
फिरोजपुर 16 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर शहर के सभी सन्त महंत भक्तों व अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों ने मिलकर माँ भगवती का भजन कीर्तन सत्संग किया। नरेश देवगन शर्मा के ग्रह स्थान आदर्श नगर में महंत श्री सतपाल शर्मा कनाडा वाले,अश्वनी शर्मा, कनु मोंगा, अजय मोंगा, सोनू बंसी, प्रिंस शर्मा, सचिन नारंग ने महामाई के भजन सुनाए। संगत ने नाचते गाते हुए अपनी हाजरी लगवाई। महंत सतपाल शर्मा जो अपने पिता स्वर्गीय रतन लाल छीना की याद में हर वर्ष सुबह अमृत वेले सत्संग प्रभात फेरी के आयोजन के साथ साथ रात्रि को विशाल भगवती जागरण का अयोजन करवाते हैं ने सोसाइटी सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्य की परशंसा की। आरती शर्मा, आशीष, सत्य शर्मा, सुशील शर्मा, शिवत पाल शर्मा, छीना शर्मा, भूषण शर्मा, महंत शिव राम, परमवीर शर्मा , प्रदीप चानना,परषोतम चावला, मनोज खाखर, विपन उप्पल, अजय ग्रोवर, साजन वर्मा, कुलवंत राय सलूजा, गतिन्दर कमल ने आए हुए सभी सन्त महंतों का हार्दिक स्वागत किया।