अर्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम: पॉलीथिन मुक्त धरती की ओर एक कदम

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र ,23 अप्रैल : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में 22 अप्रैल को “अर्थ डे” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 5 की छात्रा जिश्विखा संधू और कक्षा 10 की छात्रा आइशी ने पृथ्वी दिवस पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति रही – “पॉलीथिन की कहानी, धरती की ज़ुबानी” – जिसमें छात्रों ने एक लघु नाटक के माध्यम से पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को उजागर किया। इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे पॉलीथिन न जलता है, न गलता है और किस प्रकार यह मिट्टी, पशुओं और पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
छात्रों ने पर्यावरण अनुकूल विकल्प जैसे कपड़े के थैले, जूट बैग और रिसायकलिंग को अपनाने का संदेश दिया। अंत में सभी छात्रों ने संकल्प लिया -“हम पॉलीथिन का बहिष्कार करेंगे, कपड़े के थैले का उपयोग करेंगे, और धरती को स्वच्छ बनाएंगे।”
प्रधानाचार्या डॉ० सुमिता ठाकुर ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा, “बच्चों की यह पहल आने वाले समय के लिए प्रेरणास्रोत है।” विद्यालय प्रबंधन से श्री रोशन लाल गुप्ता ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ का टूरिस्टों को मारना कायरतापूर्ण घटना : अशोक अरोड़ा

Thu Apr 24 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाकर आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें : अशोक अरोड़ा। कुरुक्षेत्र-23 अप्रैल : कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर टूरिस्टों को करने की कड़ी निंदा करते हुए थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह कायरतापूर्ण […]

You May Like

advertisement