बरेली: भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियांन की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर अनिश्चितकाल धरने पर बैठे

भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियांन की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर अनिश्चितकाल धरने पर बैठे

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में जांच में दोषी पाए जाने के बाबज कार्यवाही नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान के अगुवाई में आज ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चित काल धरने पर बैठ गए। शाम तक किसी भी अधिकारी ने उनकी टोह नही ली। नवागत जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी शाम तक कार्यलय में रही। पर भाकियू कार्यकर्ताओ से धरने पर बैठने का कारण नही पूछा। जिस कारण भाकियू कार्यकर्ता और उग्र हो गए।
धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओ की अगुबाई कर रहे तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बताया। गाँब कुरतरा, मनकरी,आदि में मनरेगा, ग्रामनिधि से किये गए कार्य में जांच के दौरान तमाम अनियमितताएं मिले थे। रोजगार सेवक ने मजदूरी का पैसा अपने चहते के खातों में डाल दिया।जबकि जिन्होंने काम किया उनको अभी वह मजदूरी के लिए प्रधान, सचिव के पास चक्कर काट रहे है। गाँब बदैपुरा, बलिया, डूंगरपुर, भमोरा में बने पशु शैडो में भी खूब घोटाला किया गया है। वगरऊ गांव में में तालाब एवं चक रोड पर अवैध कब्जा है। एवं पशु शैड अधूरे पड़े है। कुरतरा गांव की श्मशान भूमि पर प्रधान की सह पर कूड़ा डलवाया जा रहा है। शमशान की भूमि में दरवाजा लगाकर अबैध कब्जा किया जा रहे है। शिकायत पर कोई कार्यवाही नही की गई। वगरऊ गांव में तालाब और चकमार्ग पर भी अबैध कब्ज किया गया है। इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए कई बार ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा भाकियू कार्यकर्ता महावीर सिंह की सिरसा जागीर, मोहम्मद गंज में मौजूद कृषि जमीन पर दवंगो ने कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बाद भी कब्जा नही छोड़ रहे है। बताया जब तक किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही होगी। तब तक धरना जारी रहेगा। अगर धरना प्रदर्शन से कुछ नही किया।तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह, शेरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, सुधीर बालियान, राकेश कुमार, जितेन्द्र श्रीवास्तव , पंकज शर्मा, विशाल, मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि समेत पांच दर्जन लोग मौजूद है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: परसाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से गेहूं की बोरी चोरी जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Sat Nov 4 , 2023
परसाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से गेहूं की बोरी चोरी जांच में जुटी रेलवे पुलिस दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सीबीगंज परसाखेड़ा रेलबे स्टेशन पर बिहार जा रही मालगाड़ी से कुछ अज्ञात चोरों ने मालगाड़ी के बैगन की सील तोड़कर मालगाड़ी में रखे गेहूं की बोरियों को चोरी कर लिया। […]

You May Like

advertisement