बरेली: डाॅ. सोमेश यादव के काव्य संग्रह गाहे-बगाहे का हुआ विमोचन

डाॅ. सोमेश यादव के काव्य संग्रह गाहे-बगाहे का हुआ विमोचन

दीपक शर्मा(संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरूवार को रोटरी भवन में विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य एवं मानव सेवा क्लब के सदस्य डाॅ. सोमेश यादव के काव्य संग्रह गाहे-बगाहे का विमोचन अध्यक्ष प्रो. वसीम बरेलवी, मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाॅ. आई. एस. तोमर, विशिष्ट अतिथि प्रो. एन.एल.शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सत्येन्द्र सक्सेना और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे की वंदना मधु वर्मा ने, वंदे मातरम् शकुन सक्सेना, अरूणा सिन्हा एवं मीरा मोहन ने किया। क्लब का आवाहन गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने तथा स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। क्लब के बारे मंे जानकारी महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने देते हुए बताया कि मानव सेवा क्लब हर वर्ष 75 से भी ज्यादा सेवा के कार्य करता है। जो कि एक कीर्तिमान है। क्रिकेट में अविस्मरणीय योगदान के लिए बरेली के साई सक्सेना को स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। मधु वर्मा एवं कविता अरोरा को भी सम्मानित किया गया। प्रो. एन.एल.शर्मा, प्रो. ए.सी.त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिवेदी, डाॅ. पूर्णिमा अनिल, डाॅ. )तु अग्रवाल और सुरेश बाबू मिश्रा ने काव्य संग्रह गाहे-बगाहे पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि डाॅ. सोमेश यादव ने सामयिक कविता लिखकर बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. वसीम बरेलवी एवं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाॅ. आई. एस. तोमर ने भी काव्य संग्रह की प्रशंसा की। सभी का आभार पूर्व अध्यक्ष प्रो. के.ए. वाष्र्णेय ने व्यक्त किया। संचालन मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। खासतौर से मौजूद लोगों में डाॅ. बीना यादव, मुकेश सक्सेना, सुधीर मोहन, निर्भय सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना, राजीव अस्थाना, डा. अतुल वर्मा, ए.एस. अग्रवाल, वाई. सी.सक्सेना, इशिका सिंघानिया
सक्सेना रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: सितम्बर माह में दर्ज पोक्सो एक्ट के मुकदमे में पुलिस के हाँथ खाली, नहीं हो सकी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारीआरोपी शिक्षक खुली हवा में

Fri Nov 3 , 2023
सितम्बर माह में दर्ज पोक्सो एक्ट के मुकदमे में पुलिस के हाँथ खाली, नहीं हो सकी आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारीआरोपी शिक्षक खुली हवा में_ दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा चार सितंबर को परधौली गांव स्थित कृषि इंटर कॉलेज में […]

You May Like

advertisement