Uncategorized

आजाद नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में भंडारे का आयोजन

हरियाणा संपादक- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता उमेश गर्ग। दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : आजाद नगर के शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में आजाद नगर के साथ-साथ दुर्गा नगर, प्रोफेसर कॉलोनी तथा आसपास की कॉलोनियों से भी लोग शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह के साथ भंडारे में भाग लिया और सेवा कार्यों में सहयोग दिया। मंदिर की संरक्षिका कमलेश के साथ आर्यन, आराध्या, अमित, अक्षरा, ममता, बांके सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को छोले चावल, हलवा, खीर, पूरी,आलू की सब्जी प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले रात को जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel