Uncategorized

झिड़ी धाम आश्रम में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में स्थानीय झिड़ी धाम आश्रम में 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । श्रद्धेय सतगुरु महाराज जी के आदर्शो, संस्कार और रक्तदान करने की प्रेरणा का श्रद्धालुओं में रक्तदान हेतु अच्छा खासा उल्लास और जोश दिखाई दिया, और देर शाम तक 75 से अधिक श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। आईएमए की तरफ से डॉक्टर पारुल वा अर्चना दुआ की देख रेख में हुआ।व्यास पीठ के समक्ष दिव्य भक्तिरस धारा प्रवाहित की गई और अविरल भंडारे का भी आयोजन किया गया । रक्तदान, वह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 9 बजे से ही प्रारंभ हो गया था और 2:00 बजे तक चला । जिसमें डॉ यौगेश शंकधार ( होम्योपैथिक) डॉक्टर दिनेश विश्वास ,(जनरल फिजिशियन)वा डॉ मनीला आनंद (डेंटल सर्जन) , अपनी सेवाएं फ्री मरीजों को दी वा, दवाइयां का फ्री वितरण भी किया गय। मनोज,तृप्ति अरोड़ा,महेश कपूर,अशोक विरमानी,अल्पना खत्री और मनोज ने सराहनीय योगदान दिया । भक्ति रसधारा में श्री सचिन खत्री,देवेंद्र दुआ,योगेश अरोड़ा,एकता अरोड़ा, आदित्य साहनी, सचिन सचदेव,किशन कपूर और जगदीश भाटिया ने भाव पूर्ण गुरु भजनों की गंगा प्रवाहित की । कार्यक्रम में संजीव सोई, प्रेम भाटिया, राजीव साहनी(बंटू), सुरेंद्र खत्री,संजय चावला, गौतम डूडेजा जगदीश छाबड़ा का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel