मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सिपाही का बरेली में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रविवार सुबह करीब 6:30 बजे मीरगंज से मुरादाबाद जाने वाली लाइन पर गूला रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी। शव की पहचान अंकुर के रुप में हुई है। अंकुर सीएम आवास में सिपाही के पद पर तैनात था।
मीरगंज क्षेत्र में मिले सिपाही के शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिस पर कॉल आने के बाद मृतक की पहचान हुई। मृतक अंकुर कुमार पुत्र राकेश कुमार मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा के मनोरा का रहने वाला है। वह 47वीं बटालियन पीएसी गाजियाबाद में तैनात था और लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में ड्यूटी कर रहा था। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह कट गया है।
मीरगंज थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है, यह आत्महत्या है या दुर्घटना, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अश्लील मैसेज का विरोध करने पर युवती से मारपीट, आरोपी बेटे, पिता और बुआ समेत 6 पर मुकदमा

Mon Mar 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज वायरल करने से रोकने पर एक युवती के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब एडीजी के आदेश के बाद इज्जतनगर पुलिस ने 6 […]

You May Like

advertisement