मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पिपली चौक पर होगा भव्य स्वागत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 18 मार्च : आज कुरुक्षेत्र भाजपा लोकसभा कार्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र में स्वागत को लेकर भाजपा पदधिकारियों की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि बतान ने की। बैठक को पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, जिला प्रभारी जगमोहन आनंद व थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने सम्बोधित किया। बैठक का आरंभ भारत माता, डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा की कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा घरौंडा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। और इसी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी पंचकूला से घरौंडा पहुँचेगे। जिनका शाहाबाद पहुँचने पर हमारे (पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी की टीम) द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा और पिपली चौक पहुँचने पर जिला अध्यक्ष रवि बतान व थानेसर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जायेगा। और कल का ये कार्यकर्म एक विशाल रैली का रूप लेगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र भाजपा के जिला पदाधिकारि व कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष रवि बतान ने सभी जिला पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच कर रैली का गौरव बढ़ाने के लिए प्ररेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, एडवोकेट धुम्मन सिंह किरमिच, जिला परिषद चेयरमेंन कंवलजीत कौर, बीबी करतार कौर, रविन्द्र सांगवांन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, फूल सिंह पाल, राजेन्द्र बाखली, रोशन बेदी, लाड्डी पाल, विकास शर्मा, अनु माल्यान, रेनू खुग्गर, हैरी सैनी, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, सह मीडिया प्रमुख दिवाकर, मण्डल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रमेश सैनी, रजनीश खासपुर, राहुल शर्मा, ललित माट्टा आदि अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले लक्ष्य डबास, प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा

Tue Mar 19 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लक्ष्य डबास को मिला है ‘मोस्ट इम्पेक्टफुल एग्री क्रिएटर’ अवार्ड। कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सम्मानित प्रगतिशील किसान आज लक्ष्य डबास अपनी टीम के साथ गुरुकुल में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और प्राकृतिक खेती को लेकर विस्तृत चर्चा […]

You May Like

advertisement