Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

कलेक्टर श्री हरिस एस ने किया सान देवड़ा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक निर्देश

जगदलपुर, 05 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने शुक्रवार को बकावंड विकासखंड के सान देवड़ा स्थित धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान भंडारण प्रक्रिया, समितियों से प्राप्त हो रहे धान के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
कलेक्टर श्री हरिस ने विशेष रूप से  संग्रहण केन्द्र में विभिन्न समितियों से आने वाले धान के उचित रखरखाव हेतु शासन के निर्देशानुसार स्टैगिंग, धान की गुणवत्ता जांच, ड्रेनेज की व्यवस्था, चबूतरा, और तिरपाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम से धान को बचाने के लिए तिरपाल और उचित ड्रेनेज का प्रबंध सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने केंद्र में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर के इस सक्रिय निरीक्षण से संग्रहण केंद्र पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में धान खरीदी का कार्य और भी सुचारु रूप से चल सके। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित सर्वोपरि है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ समय रहते और पूर्ण सावधानी के साथ सुनिश्चित की जाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel