रामलला के दर्शन के साथ भक्त करेंगें अब तुलसीदास का भी दर्शन : चंपतराय

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – महेंद्र त्रिपाठी।

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान, राम जन्मभूमि मंदिर का परिसर अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। मुख्य मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना इसका प्रतीक है। आज राम जन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र के पूर्वी दिशा में प्रवेश द्वार पर तुलसी दास की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। रामलला के दर्शन करने के लिए जो भी भक्त आएंगे, अब वे तुलसी दास के भी दर्शन कर सकेंगे। आधुनिक काल में तुलसी दास ऐसे संत हुए, जिन्होंने राम का जीवन लोक भाषा में घर-घर पहुंचाया है। उन्हीं से राम को पढ़ने की प्रेरणा समाज को मिली है। एक साधु ने विचार व्यक्त किया कि राम मंदिर लोक शिक्षा का बड़ा केंद्र विकसित हो रहा है। इस रूप में तुलसी दास की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसे ऐसे स्थान पर स्थापित किया गया है कि मंदिर में आने वाला हर भक्त उनके दर्शन कर सकेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेजों को मिली स्थाई फैकल्टी, तैनाती जल्द, धन सिंह रावत

Thu Apr 17 , 2025
उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेजों को मिली स्थाई फैकल्टी, तैनाती जल्द, धन सिंह रावत,सागर मलिक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी मेडिकल कॉलेजों में जल्द दूर होगी फैकल्टी की कमी, देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 54 नियमित प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर मिल गए […]

You May Like

advertisement