कुरुक्षेत्र में सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत,संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती के लिए दिया न्योता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : राजयसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने आज कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में शिरकत की । इस मौके पर कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष तेजीन्द्र सिंह गोल्डी और शुगरफेड चेयरमैन धर्मबीर डागर भी उनके साथ मौजूद थे।
मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने बताया कि सांसद सुभाष बराला ने उचाना में मनाई जाने वाली संत शिरोमणि धन्ना भगत जयंती के संबंध में जानकारी दी और इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने धन्ना भगत के योगदान को याद करते हुए, उनके आदर्शों और शिक्षाओं को समाज में प्रसारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांसद ने कहा, “धन्ना भगत जयंती का आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर है। मैं सभी से इस जयंती में शामिल होने का आग्रह करता हूं।”
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और शुगरफेड चेयरमैन के साथ अन्य समाजसेवी भी उपस्थित थे। सभी ने इस आयोजन की सफलता की कामना की।
इस मौके पर जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी,रविंद्र सांगवान, गुलशन सैनी,भारती धीमान,अनु माल्यान, ललित माट्टा, दीपक उमरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में वृद्धा को मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी से मिला नया जीवन

Fri Apr 11 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में एक असाधारण चिकित्सा सफलता दर्ज की गई। जहाँ 80 वर्षीय महिला मरीज को मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी के माध्यम से जीवनदान मिला। यह वृद्धा हाल ही में गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें असहनीय पीठ दर्द शुरू हो गया। […]

You May Like

advertisement