उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेजों को मिली स्थाई फैकल्टी, तैनाती जल्द, धन सिंह रावत

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेजों को मिली स्थाई फैकल्टी, तैनाती जल्द, धन सिंह रावत,
सागर मलिक

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सभी मेडिकल कॉलेजों में जल्द दूर होगी फैकल्टी की कमी,

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 54 नियमित प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल कॉलेजों की पढ़ाई में सुधार आने के साथ ही मरीजों को भी राहत मिलेगी। डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के 54 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही चयनित फैकल्टी को कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थाई फैकल्टी मिलने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा साथ ही शोधात्मक कार्यों में भी तेजी आएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में भी मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने पर फोकस कर रही है और इसके लिए लगातार साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 54 चयनित फैकल्टी में से 18 प्रोफेसर तथा 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं।

इन विभागों में होगी तैनाती

निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अब जल्द ही मेडिकल कॉलेजों के एनॉटमी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, बायोकैमेस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेन्सिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपीडिक्स, फिजियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया आदि शामिल हैँ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड का नया नक्शा: 17 साल बाद आया उत्तराखंड का नया नक्शा, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया

Thu Apr 17 , 2025
उत्तराखंड का नया नक्शा: 17 साल बाद आया उत्तराखंड का नया नक्शा, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया,सागर मलिक सर्वे आफ इंडिया ने जारी किया स्टेट मैप का तीसरा संस्करण आमजन के साथ ही शोधकर्ताओं और योजनाकारों को मिलेगा लाभ किसी भी देश, राज्य या स्थल के बार में एक […]

You May Like

advertisement