जिलाधिकारी ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी शपथ

जिलाधिकारी ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी शपथ

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली,: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे‘‘ शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने कहा कि 25 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ हुआ था, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था, तब से इस दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस मनाए जाने का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि हर एक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मतदान हो उसमें अपना मत जरुर करें यह हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करें और मतदान करने हेतु अपने घर के आस-पास रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਨੈਸ਼ਨਲ ਗਰਲਜ ਚਾਈਲਡ ਡੇ

Wed Jan 24 , 2024
ਸ੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਨੈਸ਼ਨਲ ਗਰਲਜ ਚਾਈਲਡ ਡੇ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਮਿਤੀ 24.01.2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ-ਕਮ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਮੈਡਮ ਏਕਤਾ ਉੱਪਲ, ਚੀਫ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement