जिला पंचायत सीईओ ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

        जांजगीर-चांपा 26 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खुंटे ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों का जायजा लेने जिले में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पिपरदा, पुछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह, सोनाईडीह (चारपारा), गोविन्दा, करनौद, तालदेवरी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, इंटरनेट सुविधा और व्हीलचेयर आदि की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक मतदान केन्द्र में दिव्यांगजनों और वृद्धजनों हेतु व्हीलचेयर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर उरेती सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता जागरूकता अभियान: कैंपस एम्बेसडर का ऑनलाईन प्रशिक्षण संपन्न

Thu Oct 26 , 2023
जांजगीर-चांपा 26 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा निवार्चन 2023 में जिले में शत प्रतिशत मतदान एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्ट्रेट के स्वान वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. आराध्या राहुल […]

You May Like

Breaking News

advertisement