बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डा. सी.बी. सिंह

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डा. सी.बी. सिंह।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों एवं युवाओं का जीवन स्वस्थ होगा तो ही विकास की कल्पना की जा सकती है।

कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर : आजकल वातावरण में फैल रहे प्रदूषण से हर कोई चिंतित है। हवा में इतना प्रदूषण है कि सांस लेना भी मुश्किल है। वातावरण के प्रदूषित होने पर कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष कर धान की कटाई के चलते किसानों से पराली तथा अवशेष न जलाने की अपील की। डा. सिंह के अनुसार वातावरण में प्रदूषण चुनौती बना हुआ है। किसानों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के मजबूत शरीर एवं स्वस्थ जीवन की कल्पना भी स्वच्छ वातावरण में संभव है। बच्चों एवं युवाओं का जीवन स्वस्थ होगा तो ही विकास की कल्पना की जा सकती है। डा. सिंह ने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना तभी संभव है जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि पर्यावरण हमारे आस-पास का वह परिवेश है जहां मनुष्य समेत जानवर और पेड़-पौधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो। मानव समाज हमेशा एक ऐसे वातावरण में रहना पसंद करते हैं, जो सुरक्षित व सरल हो। आज के आधुनिक युग में समय-समय पर प्रकृति का विनाशकारी रूप देखने को मिल रहा है। जिसका मुख्य कारण पर्यावरण का दोहन होना है। विनाशकारी रूप हमें भूकंप, बाढ़, सूखा व कई अन्य आपदाओं के रूप में चुकाना पड़ रहा है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन अध्यापकों के हितों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होगी

Sat Nov 4 , 2023
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन अध्यापकों के हितों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होगी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल, दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर : हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजपाल कालड़ा ने कहा कि उनकी यूनियन ने सामाजिक गतिविधियों एवं समाजसेवा […]

You May Like

advertisement