उत्तराखंड: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के लालकुआं नगर इकाई का विस्तार,

जफर अंसारी

लालकुआँ। 30 अक्टूबर 2023 को नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स लालकुआँ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता लालकुआँ नगर ईकाई के अध्यक्ष ऐजाज हुसैन द्वारा की गई।
इस बैठक में नगर ईकाई के विस्तार समेत पूर्व में पारित प्रस्तावों पर चर्चा की गई और नगर अध्यक्ष एवं नगर महामंत्री की संस्तुति पर सर्व पंकज शर्मा संवाददाता अग्रसर भारत, संजीव कुमार मीणा सेवाददाता कलम की चोट, दिनेश कुमार पाण्डे संवाददाता के के सी न्यूज चैनल को संगठन में जोड़ने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे सर्वसम्मति से संजीव कुमार मीणा को कुमायूं मंण्डल कार्यकारणी में एवं दिनेश कुमार पाण्डे को जनपद नैनीताल ईकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने हेतु प्रस्ताव कुमायूँ मंडल अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नैनीताल को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पंकज शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री की संस्तुति पर नगर इकाई में उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही अनुपम मिश्रा संवाददाता के के सी न्यूज चैनल को भी जिले में प्रतिनिधित्व दिये जाने हुए जिलाध्यक्ष को प्रस्ताव भेजने पर चर्चा की गयी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एनयूजे-आई के प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा , कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी हल्दूचौड़ इकाई के सदस्य भुवन प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर सहभागिता की तथा उक्त प्रस्ताव से संगठन के वरिष्ठ जनों को अवगत कराये जाने की बात कही।
इस बैठक में एनयूजे-आई प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अधिकारी हल्दूचौड़ कार्यकारिणी सदस्य भुवन प्रसाद , लालकुआँ नगर ईकाई अध्यक्ष ऐजाज हुसैन महामंत्री मुकेश कुमार, जफर अंसारी, गौरव गुप्ता नंदन राम आर्य सुनील , सुनील कुमार समेत पंकज शर्मा , संजीव कुमार मीणा दिनेश कुमार पाण्डे पंकज शर्मा अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾ ਦੇ ਖ਼ੂਨ ਗਰੁੱਪ ਜਾਂਚ ਟੈਸਟ ਦੀ ਸੇਵਾ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ

Mon Oct 30 , 2023
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾ ਦੇ ਖ਼ੂਨ ਗਰੁੱਪ ਜਾਂਚ ਟੈਸਟ ਦੀ ਸੇਵਾ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 30 ਅਕਤੂਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਮੁੱਖੀ ਡਾ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement