भावी शिक्षिकाओं का आयोजित हुआ विदाई समारोह

भावी शिक्षिकाओं का आयोजित हुआ विदाई समारोह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री जयराम महिला बीएड कालेज के विदाई समारोह में सतिन्द्र बनी मिस फेयरवेल।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : देशभर के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता और ग्राम लोहार माजरा की सरपंच प्रतिमा देवी ने दीप प्रज्जवलित कर के किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विदाई समारोह में द्वितीय वर्ष की छात्रा सतिन्द्र को मिस फेयरवेल और मिस चार्मिंग संजना चुनी गई। बीएड द्वितीय वर्ष की प्रीति को मिस भव्य चुना गया। प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं को शिक्षक के कर्त्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को भावी जीवन में अच्छी शिक्षिका बनने का आशीर्वाद दिया। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा भावी शिक्षिक छात्राओं को शिक्षा के महत्त्व से अवगत कराया। इस अवसर पर कालेज की सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
श्री जयराम महिला बीएड कालेज के विदाई समारोह अवसर पर छात्राएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत की सुनहरी धरती को हम लाल नहीं होने देंगे… डॉ. परविंदर सिंह

Sat Apr 26 , 2025
भारत की सुनहरी धरती को हम लाल नहीं होने देंगे… डॉ. परविंदर सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 22 अप्रैल 2025 की वह मनहूस तारीख जब अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार घाटी के पहलगाम में आतंकियों ने खूनी खेल खेला और 27 पर्यटकों के लहू से रक्तरंजित कर दिया। […]

You May Like

advertisement